कंबल पाकर खिल उठे बेसहाराओं के चेहरे


सहावर सर्दी हवा और कोहरे से कढ़ाके की ठण्ड ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। कढ़ाके की ठण्ड और शीत लहर के कहर से गरीबों का हाल बेहाल है। इसके मद्वेनजर गरीब असहाय एंव बेसहारा घुमंतू लोगों को उपजिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह, कानूनगो रघुवीर सिंह, गुरुकेश यादव,राजा राम सदर लेखपाल, शैलेंद्र कुमार, रामोतार सिंह, सर्वेश कुमार द्वारा कस्बा के रेलवे स्टेशन एंव रेलवे रोड आदि पर कंबल वितरित किए गए । गरीब व असहाय घुमंतू बेसहारा लोगों के कंबल पाकर चेहरे खिल उठे । एसडीएम जैनेंद्र सिंह  ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गरीब व निर्धन असहाय बुजुर्गों महिलाओं को कंबल वितरित किए जाने का कार्य लगातार चलता रहेगा । इस अवसर सभी तहसीलकर्मी भी मौजूद रहे ।
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान