अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध धरपकड़ एक किया गिरफ्तार
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
आज दिनांक 21/12/17 को जिला आबकारी अधिकारी कासगंज के निदेर्शन मे शराब बेचने वालों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत थाना अमापुर के गांव सुजरई, लक्षिमपुर में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरूद्ध तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के ही कुवंरपाल पुञ लाखन सिंह के घर से 24 लीटर कच्ची शराब बरामद की और एक व्यक्ति को किया है किया है गिरफ्तार । अभियान में आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह एंव परमहंस कुमार मौजूद रहे । छापामार अभियान से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment