सदभावना सम्मेलन में गरीबो किये कंबल वितरित

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

सहावर-कासगंज मानव उत्थान सेवा समिति सहावर  के तत्वावधान में स्टेट बैंक चौराहा के पास प्राइमरी  पाठशाला में सोमवार को चंद्रपाल टेलर की पुण्यस्मृति  के अबसर पर सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया  गया। जिसमें सदगुरूदेव सत्यपाल जी महाराज के शिष्य श्री वीरेन्द्रानंद जी ने कहाकि संस्था के दुआरा जन कल्याणकारी कार्य होते रहते हैं। गरीबों की सेवा  नारायण की सेवा है सेवा से ही भक्त भगवान को अपने  बस में कर लेता है। श्री प्रेमपरागानंद जी ने कहा कि  संतों का सत्संग बड़ा ही दुर्लभ है कोई भी शुभ कार्य  करने से पहले गुरु देब का स्मरण कर कार्य प्रारंभ करें।  कार्यक्रम में क्षेत्रीय बिधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने  गुरूदेव के चित्र पर व संतों का माल्यार्पण कर स्वागत  किया व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईर अहमद खां उर्फ छुट्टू भाई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया ब संचालन कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार टेलर ने किया। इस अवसर पर पांच सौ एक  गरीब महिलाओं व पुरूषों को संस्था द्वारा कंबल का बितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  समिति के जिला प्रधान राज किशोर मिश्रा,शिवकुमार टेलर,हुण्डीलाल मुनीम,अजय पाल,पं देवेन्द्र,कर्मवीर,रामपाल,राजकिशोर शाक्य,कृपाल सिंह,पवन वर्मा,डा पवन साहू,गोपाल वार्ष्णेय,राजेंद्र  हलबाई,पुनीत,आशीष,सौनू वार्ष्णेय सहित आदि लोग मौजूद थे ।

फोटो कैप्सन। सहावर में सदभावना सम्मेलन में गरीबों को कंबल बितरित करते संत बीरेन्द्रानंद जी महाराज

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान