ट्रेक्टर चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश थाना अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

     

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

ट्रेक्टर चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश

6 दिसम्बर की रात्रि फिर संदिग्ध धर्म कांटे के आस पास घूमते दिखे

सहावर-कासगंज एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी दो ट्रेक्टरों की चोरी का स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कोई सुराग नही लगा सका है जिससे कस्बा के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है
उल्लेखनीय है कि एटा रोड स्थित राजा धर्म कांटा के स्वामी हिमांशु वार्ष्णेय के दो ट्रेक्टर 22नवम्बर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए है एक पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरी का कोई सुराग नही लगा पाई है 6 दिसम्बर की रात्रि को एक बार फिर संदिग्ध धर्म कांटे के आस पास घूमते नजर आए बदमासों के बुलन्द हौसलों को देखते हुए व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त है चोरी की घटना का खुलाशा न हो पाने से कस्बा के लोगो मे रोष है इसी को लेकर व्यापार मंडल की बैठक कार्यालय पर आयोजित होई जिसमे सभी मौजूद व्यपारियो ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते पुलिस ने ट्रेक्टरों की चोरी का खुलासा नही किया तो व्यापार मंडल बाध्य होकर बाजार बंद कर आंदोलन करेगा बैठक में नगर अध्यछ राम कुमार साहू,महामंत्री राशिद अंसारी,कोषाध्यछ पवन कुमार वार्ष्णेय, नेमपाल गोला, रामन कुमार साहू, शफीकुद्दीन खां, मिर्जा शारिक बेग, संजय कुमार गुप्ता,पवन कुमार गुप्ता, नोशाद अंसारी विकार अहमद, मुहम्मद यासीन, आसिफ अंसारी, अखलाख हुसैन, मनीष महाजन, मुहम्मद फेसल आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान