बड़े बकाये दारों की चल अचल सम्पत्तियों की नीलामी की जाये तहसील पर-मण्डलायुक्त
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
16 जनवरी 2018
बड़े बकायेदारों की चल/अचल सम्पत्तियों की नीलामी की तिथियाॅ तहसील पर की जाये चस्पा-मण्डलायुक्त
पाॅच वर्ष पुराने वादों का इसी माह किया जाये निस्तारण- आयुक्त
पैमायष प्रकरणों का टीमें मौके पर ही करें निस्तारण-जिलाधिकारी
110 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 04 निस्तारित
तहसील पर बने बीआरसी सेन्टर पर भी मतदाता सूची में नाम बढ़वाने/कटवाने के लिए किया जा सकता है आवेदन
कासगंज: आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ सुभाष चन्द्र षर्मा आज तहसील कासगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुॅचे और दो बजे तक बैठ कर जनता की षिकायतें सुनी। इससे पूर्व मण्डलायुक्त ने तहसील परिसर में घूम कर वहाॅ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु कैम्प ना लगा होने पर नाराजगी जाहिर की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देष दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कैम्प अवष्य लगवाया जाये जिससे प्रमाण पत्र बनवाने आये लोगों को तुरंत दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।
मण्डलायुक्त ने पाया कि खेती बाड़ी की पैमाइष, भूमि , पटटो पर अवैध कब्जे आदि की कई षिकायतें आयीं। इस पर मण्डलायुक्त ने निर्देष दिए कि कोई प्रकरण किसी भी दषा में लम्बित न रखा जाये। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें पैमायष के प्रकरणों को मौके पर जाकर वहीं निस्तारित करें। दबंगों द्वारा कमजोर लोगों की भूमि, पट्टे, सम्पत्ति पर किये गये अवैध कब्जों को चिन्हित कर पुलिस के सहयोग से हटवायें तथा पात्रों को कब्जा दिलायें। उन्होने निर्देष दिए कि लेखपाल, तहसीलदार और राजस्व कर्मी इन्हें गंभीरता से लें तथा एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करना सुनिष्चित करें। पीड़ितों को पूर्ण संतुष्ट करें तथा उन्हें मौके पर ही न्याय दिलायें। इसके साथ ही अवैध कब्जा, फौती, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, चकरोड खुलवाने की षिकायतों को भी गंभीरता से लेकर निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। लेखपाल स्थानीय स्तर पर ही समस्यायें निबटायें ताकि फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उक्त के अतिरिक्त मण्डलायुक्त ने आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त षिकायतों के निस्तारण, ओडीएफ की स्थिति, पोषाहार वितरण, एस0डी0एम0 और ए0एस0डी0एम0 कोर्ट में लम्बित पाॅच वर्ष से अधिक से लम्बित वादों को इसी माह निस्तारित करने, ग्रामीण विद्युतिकरण की स्थिति, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्षन देने की स्थिति, ग्रामीण आवास योजना, आवारा पषुओं को बंद कराने तथा गौषालाओं के संचालन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और आवष्यक दिषा-निर्देष दिए।
आयुक्त द्वारा निर्देष दिए गए कि तहसीलों के 10 बडे़ बकायेदारों की चल/अचल सम्पत्तियों की नीलामी की तारीखें तहसीलों पर चस्पा की जाये, जिससे अधिकाधिक लोग नीलामी में षामिल हो सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 110 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अधिकांष प्रार्थना पत्र पैमायष कराने, अवैध कब्जा हटवाने, सिंचाई, राषन कार्ड, पेंषन, अनुदान दिलाने, खराब ट्रांसफार्मर, नलकूप ठीक कराने, चकरोड खुलवाने तथा विद्युत समस्याओं से सम्बंधित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आर0पी0 सिंह, एसपी सुनील कुमार, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ रंगजी द्विवेदी, पीडी डीआरडीए रमेष चन्द्र, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एवं अधिषाषी अभियंता विद्युत, जलनिगम, नलकूप, सिंचाई, डीएसओ, बीएसए, एएमए जि0पंचायत, प्रोबेषन, कृषि, डीपीआरओ सहित सभी विभागों के अधिकारी, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ, ईओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
उक्त के अतिरिक्त मण्डलायुक्त ने तरौरा पुल का निरीक्षण किया और उसके बाद कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया और आवष्यक दिषा-निर्देष प्रदान किये और इसके पष्चात बैठक करके निर्देष दिए कि प्रत्येक तहसील पर बी.आर.सी.सेन्टर खुले हुए हैं जहाॅ कोई भी व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करके अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकता है अथवा नाम हटवाने के लिए भी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकता है। इस कार्य के लिए अन्यत्र जाकर परेषान होने की आवष्यकता नहीं है। यह सुविधा प्रत्येक तहसील पर उपलब्ध है अतः आम जन इसका लाभ उठायें।
-----------
किसान दिवस का आयोजन
कासगंजः षासन के निर्देषानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त क्रम में 17 जनवरी 2018 को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी उप निदेषक कृषि ने दी है।
--------
जिला पंचायत की बैठक आहूत
कासगंजः आगामी 20 जनवरी 2018 को दोपहर 12ः30 बजे जिला पंचायत कासगंज की बैठक जिला पंचायत अध्यक्षा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी है।
यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कासगंज ने दी है।
---------
Comments
Post a Comment