हजरत रमजान शाह मियां के उर्स मेले पर कुश्ती दंगल का हुआ आगाज

रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज

हजरत रमजान शाह दादा मियां के उर्स मेले में कुश्ती दंगल हुआ।

पहलवान रामेश्वर ने पहली बाजी जीती *सहावर*-कस्बा सहावर में हजरत रमजान शाह दादा मियां के उर्स व मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन नकाशा मैदान में किया गया जिसका उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान उर्फ छुटटूू मियां ने अखाड़े में फीता काटकर किया दंगल की पहली कुश्ती रामेश्वर ने जीती इनके मुकाबले पर कोई भी  पहलवान मैदान में नहीं आया दूसरी कुश्ती श्यामवीर व मोहित के बीच हुई यह कुश्ती श्यामवीर ने जीती और तीसरी कुश्ती बबलू व सुरेश पहलवान के बीच हुई यह कुश्ती बराबर रही इसके अलावा आगरा, हाथरस, मथुरा ,एटा ,से आए पहलवानों ने दंगल में कुश्ती को दमखम से लड़ा।  दंगल कुश्ती के रेफरी बबलू पहलवान और उस्ताद इफात खान मम्मा पहलवान ने पहला इनाम जीतने वाले पहलवान रामेश्वर अगसोली को ₹11000 नकद और दूसरी और तीसरी कुश्ती जीतने वालों को पांच-पांच हजार नकद रुपए इनाम देकर सम्मानित किया इस मौके पर पहलवान तौफीक, वीर बहादुर, रफत ,रिंकू ,तौसीफ, रईस कुरेशी, नासिर पहलवान ,हाजी वासिफ खान, शहजाद सैफी, सभासद अहमद नबी, मोहम्मद काजिम, मुराद मियां, शमसुद्दीन और तमाम लोग मौजूद रहे। *फोटो*-सहावर में दंगल की शुरुआत करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान दो पहलवानों के बीच कुश्ती का एलान करते हुए

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान