नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन प्रात:ईओ करें निरीक्षण-डी एम
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन प्रातः ईओ करें निरीक्षण-डीएम
पेयजल, प्रकाष व्यवस्था को बेहतर बनायें। पाइप लाइन डलवाकर घरों तक पानी पहुंचायें। सभी स्थानों पर लगवायें एलईडी लाइटें।
कासगंज: जिलाधिकारी आर0पी0सिंह ने कहा कि जनपद की समस्त नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। अधिषाषी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः नगर में सफाई व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण करें। कहीं पर भी गंदगी के ढेर नहीं होना चाहिये। सभी स्थानों पर एलईडी लाइटें लगवायें। जहां वाटर टैक्स वसूला जा रहा है, वहां पाइप लाइन डलवाकर ओवरहैड टैंक से घरों तक पानी पहुंचायें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कर करेत्त्र एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय आय बढ़ाने के लिये हाउस टैक्स का सत्यापन करायें। नगर में पार्किंग स्थल बनवायें तथा होर्डिग, बैनर लगाने के लिये शुल्क वसूलें। राजस्व बढ़ाने व आमजन को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। वाटर टैक्स लगने और घरों तक पानी न पहुंचने की षिकायतें गंजडुण्डवारा क्षेत्र से अधिक प्राप्त हो रही हैं। जहां पाइप लाइन नहीं है, डलवायें और पानी घरों तक पहुंचायें। सफाई कर्मियों को पूर्ण सक्रिय करें। सफाई व्यवस्था में कोई ढिलाई न बरती जाये।
जिलाधिकारी वाणिज्यकर व स्टाम्प कर में कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इसे बढ़ाने के निर्देष दिये। लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित जिन विभागों की सम्पत्ति पर अवैध कब्जे हैं, हटवाकर अवगत करायें। भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment