अफवा फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही थानाध्यक्ष
रिपोर्टर फरमान कुरैशी सहावर-कासगंज
कासगंज-सहावर थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह की अध्यक्षता में थाना प्रांगण में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे नगर व गाँव के गणमान्य लोगो को बुलाया गया । मीटिंग के दौरान थाना अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने कहा आपसी भाई चारा बनाये रखे किसी भी तरह की अफवाओं से बचे ।अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति आपके नगर में आकर फ़िज़ा को बिगाड़ने की कोशिश करे उसकी सूचना पुलिस को दे अगर कोई भी व्यक्ति,अफवाह फैलाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसको किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा उन्होंने नगर की जनता से अमन चैन बनाये रखने की अपील की। नगर की जनता को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा पुलिस बिना किसी भेद भाव के जनता के साथ है।
मीटिंग में आये सभी हिन्दू मुस्लिम समाज के गणमान लोगो ने अपने अपने सुझाव दिए तथा नगर में अमन चैन बनाये रखने का भरोसा दिलाया बैठक में राशिद अंसारी, गौरव वार्ष्णेय, आलेनबी, काज़िम खां, संजीव गुप्ता, विपिन कुमार, अभिषेक तोमर, अजहर बैग, नीरज कुमार, सादिक खां, शाहिद खां, दिलीप पाठक, शमशुद्दीन, अब्दुल कादिर, मुहम्मद हाशिम अंसारी, पवन कुमार वार्ष्णेय, शफीकुद्दीन खां, अखलाक हुसैन, डॉक्टर पवन कुमार साहू, शंभू दिछित, नोशाद अंसारी, चन्द्र भान, रियाज खां आदि सहित नगर के गणमान व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment