कासगंज जनपद की आज की 10 खबरें पड़े

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

1
कासगंज-योग रोगो को ऐसे रोक देता है, जैसे छाया गर्मी को- आरपी सिंह,अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर एसजी काॅलेज में हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम,क्षेत्रीय सासंद ने मां शारदे के समक्ष पुजन अर्चन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, जनपद की सातो ब्लाको में योग कर सिखाए गए निरोग होने के गुर।

2
कासगंज-बीजेपी ने जनता के साथ धौखा कर हड़पी केन्द्र प्रदेश की सत्ता-गिरवर शर्मा,मोदी, योगी को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया पोल खोल अभियान,पहले दिन कासगंज सोरों ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पढ़ाया पोल खोल अभियान का पाठ।

भियान का शुभारंभ करते कांग्रेसी नेता।21केएसजे2

3
कासगंज-हादसों की घटनाओ में दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल,सोरों में तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेस ने बाइक सवार युवक को रौंदा ,गंजडुंडवारा में बेगानार ने बाइक सवार चाचा भतीजे को मारी टक्कर।

4
कासगंज-छत से गिरने से 40 वर्षीय ग्रामीण किसान की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए,सहावर थाना क्षेत्र के नौपती गांव में बीती रात की घटना।

5
कासगंज-डीएम साहब बरकुला गांव में किसके संरक्षण में चल रहा है बालू का अवैध खनन,रोजाना दस से 15 टैªक्टर ट्रोली भरकर जा रही हैं बरकुला से अवैध बालू की, बेखौफ होकर 15 सौ रूपये में भरी जाती है ट्रैक्टर ट्रोली, राजेश नाम का है ठेकेदार।

6
कासगंज।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की सूचियों का भौतिक सत्यापन के पष्चात 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर आलेख्य मतदेय स्थल सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

 
7
कासगंज-सरकार ने सिटीजन सेंट्रिक लाॅग इन की सेवा षुरू कर प्रमाण पत्रों के आवेदन को और भी आसान कर दिया है। आवेदक अपने घर या कहीं भी उपलब्ध इंटरनेट पर जाकर आॅनलाइन आवेदन के लिए बनाये गए पोर्टल ई डिस्ट्रिक्ट डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इनपर सिटीजन लाॅग इन में जाकर अपना रजिस्ट्रेषन कर सकता है। उसे तत्काल वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिल जाएगा।

8
कासगंज-जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01.01.2019 के आधार पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01 जून 2018 से 30 जून 2018 तक मतदाता सूचियों का घर-घर सत्यापन कराया जा रहा है। 

9
कासगंज-उपजिलाधिकारी कासगंज डीपी सिंह ने बताया कि मतदाता सूची सत्यापन कार्य में विधानसभा क्षेत्र कासगंज के 41 बीएलओ द्वारा सत्यापन कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। समीक्षा में पाया गया कि 20 जून 2018 तक उनके द्वारा कोई भी फार्म जमा नहीं कराये गये हैं। 

10
कासगंज- सहावर थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से की तीन चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने बाइक चोर को पूछतांछ के बाद भेजा जेल।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान