(पटना ) से खबर- बच्ची और मां के साथ 20 लोगों ने किया गैंगरेप
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
केयर ऑफ मीडिया - के हभाले से
बच्ची और मां के साथ 20 लोगों ने किया गैंगरेप
पटना। अपराधों का सिलसिला बिहार में बदस्तूर जारी है. सूबे में महिलाये बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है. अब गया जिले में नाबालिग बच्ची और उसकी मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अभी तक 17 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है जब नाबालिग बच्ची अपनी मां और पिता के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी तभी करीब 20 युवकों ने उन्हें बीच में रोका और पिता से मारपीट के बाद पिता को पास के पेड़ पर बांध दिया और बारी-बारी से बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सुचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में दबिश दी और 17 लोगों को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची ने गिरफ्तार आरोपियों में से तीन की शिनाख्त भी कर ली है। मामले पर लापरवाही के चलते जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने कोंच थाना प्रभारी को पद से मुक्ति दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को दिए पीड़िता के पिता के बयान और पीड़िता द्वारा की गई शिनाख्त के आधार पर कलुआही थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में सोमवार शाम पीड़िता की मां द्वारा लिखित शिकायत किए जाने पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले की शुरुआती जांच के आधार पर हमनें राकेश कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह,अतुल कुमार सिंह और साथियो को गिरफ्तार किया है।
Comments
Post a Comment