24 घण्टे में पुलिस ने किया लूट का खुलासा 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
24 घण्टे में पुलिस ने किया लूट का खुलासा 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार
कासगंज- आपको बतादें की 24 घण्टे में के अंदर पुलिस अधीक्षक जी ने किया लूट का खुलासा कल सोरों कोतवाली क्षेत्र में 1लाख 40 हजार की लूट करने वाले 4 लुटेरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उनके कब्जे से लूटी हुई धनराशि व 3 तमंचे। 2 बाइक और मोबाइल बरामद किये गये है चारों लुटेरों को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि चारों लुटेरों को गिरफ्तार करने में
स्वाट टीम व सोरों पुलिस की बड़ी ही सफलता सामने जा रही है इस लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जने की बजह से पुलिस कप्तान ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
एक बात और बतादें कि दिनांक 18/06/2018 लूट की बारदात इस तरह की गई थी।
कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 18-06-2018 को जनपद के थाना सोरो क्षेत्रान्तर्गत श्री भूरे पुत्र रेवती नि0 कैंडी थाना सोरों अपने साथी मोहरपाल पुत्र रामसनेही के साथ केनरा बैंक से 1 लाख 40 हज़ार रुपये निकाल कर गांव जा रहे थे के तभी ग्राम गोयती के पास 02 मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ता पूछने के बहाने से उक्त रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गये जिसमें अभियुक्त द्वारा थाना सोरों में लिखित तहरीर देकर मामले की पंजीकृत करा दी गई थी जिसको थाना सोरों पुलिस ने गंभीरता से लेकर घटना के अनावरण हेतु स्वाट टीम, Sho सोरो सहित अलग अलग टीमे गठित कर के कार्यवाही में जुट गई थी।
और जिसका 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा खुलासा कर 4 अपराधीयों को पकड़कर उनसे रुपये बरामद कर जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment