कासगंज क्षेत्र की 7 बड़ी खबरें जरूर पड़े
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
1
कासगंज-गलत चाल चलन के शक में पति ने उतारा अपनी पत्नी को मौत के घाट,घटना को अंजाम देकर पति हुआ घर से फरार, पुलिस जुटी तलाश में, सोते वक्त दिया घटना को अंजाम, पटियाली कोतवाली क्षेत्र के नगला मोहन गांव मेें घटित हुई सनसनी खेज घटना, पटियाली सीओ पहंुचे घटना स्थल, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जल्द दिए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश।
---------
2
कासगंज-राजस्थान के श्रद्धालुओ से भरी बुलेरों खड़ी स्र्कािर्पयों से टकराई,एक ही परिवार के दस लोग घायल, चालक को किया गया रेफर,सोरों हरि की पौड़ी में आ रहे थे एक ही परिवार के लोग अस्थियां विसर्जन करने, राजस्थान प्रदेश के दौसा जिले के रहने वाले हैं श्रद्धालुगण।
----------
3
कासगंज-साम्राज्य दिवस के मौके पर हिन्दू जागरण मंच ने निकाली शिवाजी की शोभायात्रा ,शोभायात्रा शहर भ्रमण के दौरान गंूजे जय शिवाजी, जय भवानी के जयकारे,हिन्दू जागरण मंच द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान शहर भर में रहा भारी पुलिस फोर्स तैनातं
------------
4
कासगंज-तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक सवार चाचा भतीजे को रौंदा,चाचा की मौके पर मौत, भतीजे को किया गंभीर हालत में अलीगढ रेफर,सिकंद्ररपुर वैश्य थाना क्षेत्र रिजोला गांव की घटना, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।
----------------
5
कासगंज- इन दिनों मौसम की बेरुखी अब लोगों के आम जीवन पर भारी पड़ने लगी है। बारिश के इंतजार में हर कोई व्याकुल है। ऐसे में आसमान में बादल लोगों को ललचा कर चले जा रहे हैं। जनपद में मंगलवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। धूप होती तो इतनी तेज की आंख भी नहीं ठहर पा रही थी। वहीं छांव होने पर लोगों को थोड़ी राहत मिल जा रही थी।
------------
6
पटियाली/कासगंज-कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित नैना आप्टिकल-आई केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डॉ एस फराज अली ने बताया हमारे यहाँ जापानी मशीन द्वारा आँखो की जाँच की जायेगी और बिना टांके लगाये फैको विधि द्वारा आँखो का आपरेशन भी कराया जायेगा।
----
7
गंजडुंडवारा/कासगंज- कस्बा गंजडुंडवारा में समाजसेवी संस्था बीबीएस मेमोरियल सेवा संस्थान ने बरेली जनपद के ग्राम माधोपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में चिकित्सीय टीम ने ग्रामीणों की एचआई वी सहित अन्य जाँच के साथ निशुल्क दवा वितरित की। खासी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँच कर शिविर का लाभ लिया।
Comments
Post a Comment