कासगंज की आज की 9 बड़ी खबरें
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
------------
1
कासगंज-आॅपरेशन मुस्कान पुलिस टीम ने मां बाप से मिलाया तीन वर्षीय गुमशुदा बच्ची को,मां बाप के साथ रिश्तेदारी में जाते वक्त नदरई गेट इलाके से हुई थी तीन वर्षीय बच्ची गुम,बच्ची मिलने के बाद आॅपरेशन मुस्कान टीम को मां बाप ने धन्यावाद किया ज्ञापित।
-------
2
कासगंज-जयपुर डिपो की रोडवेज बस और टैªक्टर ट्रोली की भीष्ण भिड़ंत,रोडवेज बस सवार दस यात्री गंभीर घायल, सात की हालत नाजुक,गंभीर हालत में किया जिलाअस्पताल से अलीगढ मेडिकल काॅलेज रेफर।
-----------
3
कासगंज-मौसमी बीमारियों के प्रकोप से जिलाअस्पताल में मरीजो की भरमार,चिकित्सको ने बीमारी से बचने के लिए मरीजो को दी बचाव की सलाह,मरीजो की भरमार को लेकर जिलाअस्पताल में लगी लम्बी लम्बी कतारें ।
----------
4
कासगंज-विकलांग पिता पुत्र की जमीन पर दबंगो ने कराया अवैध निर्माण,दबंगो से आहत होकर बिैठे पटियाली तहसील में आमरण अनशन पर ,पीडित बोले भूमि पर कब्जा मुक्त न कराये जाने तक आमरण अनशन रहेगा जारी ।
---------------
5
कासगंज-बेरोजगार युवाओं के लिये मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू,उद्यम स्थापना हेतु 25 लाख रूपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध,इच्छुक युवक, युवती 10 जुलाई तक अपना आवेदन पत्र दो प्रतियों में जमा कर सकते हैें।
------------
6
कासगंज-कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों की चोरों, उठाईगीरों व अराजक तत्वों से सुरक्षा की दृष्टिगत मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे। जिससे होने वाली घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके।
----------
7
कासगंज-सूचना अधिकारी तथा जिला संरक्षा अधिकारी ने किया महिला हेल्प लाईन का औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान चार महिला कर्मी मिली अनुउपस्थित,जिलाप्रशासन को सौपी रिपोर्ट,परामर्श चाइल्ड लाइन, चिकित्सकीय सुविधा, तत्काल पुलिस सहायता, विशेष सहायता रेस्क्यू वैन 181 टोल फ्री नंबर पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खोली गई थी हेल्पलाइन।
-------------
8
सहावर/कासगंज-सहावर थाना क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी एक व्यक्ति नेे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके साले बबलू का पुत्र सबरु उनकी नाबालिग पुत्री को 23 जून को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक और नाबालिग किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
-------------
9
कासगंज- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने अमांपुर विकास खण्ड में पहुंचकर स्वच्छता की टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिये रवाना किया।
Comments
Post a Comment