कासगंज व कासगंज क्षेत्र की आज 9 बड़ी खबरें
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
1
कासगंज-सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 14 मुस्लिम जोडे हुए एक दूजे के ,शहर काजी हाजी इकराम अहमद ने पूरी की निकाह की रश्मों रिवाज ,अजमल फाउंडेशन संस्था के तत्वाधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों समेत भारी तादात में सैकडो लोग पहंुचे आशीर्वाद देन।े
--------------------
2
कासगंज-रसद विभाग के उप आयुक्त की टीम का कासगंज राशन गोदाम पर छापा, छापेमारी के दौरान गोदाम का स्टाॅक और दस्तावेजो को किया चेक,छापेमारी के बाद उप आयुक्त दिखे संतुष्ट, बोले स्टाॅक मिला पूरा।
----------
3
कासगंज-अलग अलग स्थानों पर दो महिला समेत तीन ने किया विषाक्त का सेवन,एक महिला की जिलाअस्पताल में मौत, दो को किया गया अलीगढ रेफर,पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, ग्रह क्लेश की बताई जा रही घटना की वजह।
--------------
4
कासगंज।जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देषानुसार 15 अगस्त, 2018 से जनपद कासगंज में ई-आफिस प्रणाली लागू हो जायेगी, जिसके लिये प्रत्येक विभाग के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों को ई-आफिस प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से प्रेक्टीकल जानकारी देने के लिये श्री श्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाॅजी एण्ड मैनेजमेंट, सैलई रोड, कासगंज में, 06 जुलाई, 2018 से गहन प्रषिक्षण दिलाया जायेगा। जिसके लिये 12 मास्टर ट्रेनर तैनात कर दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने प्रषिक्षण हेतु चयनित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को आदेष जारी किये हैं कि प्रषिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें। शासन के निर्देषानुसार 15 अगस्त, 2018 से समस्त फाइलों का आवागमन ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से ही होगा। अतः समस्त अधिकारी, कर्मचारी प्रषिक्षण स्थल पर अनिवार्यरूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिष्चित करें।
------------
5
कासगंज-जिलाधिकारी आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में 05 जुलाई 2018 को समय पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गंगा हरीतमा अभियान के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया है।उक्त जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी कासगंज संजीव कुमार षर्मा द्वारा दी गई।
----------
6
कासगंज-पांच जुलाई को विशाल रोजगार मेले का आयोजन, शीघ्र आवेदन करंे,आनन्द इंजीरियरिंग कालेज, आगरा -मथुरा हाइवे रोड़ पर होगा मेले का आयोजन,आगरा, अलीगढ़ एवं कानपुर मण्डल के सभी जनपदों के बेरोजगारों को होगा मेले।
----------
7
गंजडुण्डवारा/कासगज-नगर के गौरक्षा विद्या प्रचारणी सभा द्वारा संचालित गौशाला का उप जिलाधिकारी पटियाली धीरेन्द्र सिंह ने पशुचिकित्सा अधीक्षक ओमेन्द्र सिंह राजपूत के साथ गौशाला का निरीक्षरण किया । गौशाला में कर्मचारियों को साफ सफाई के सख्त निर्देश देते हुये धूप में बैठी गायों के लियें टीन शेड डलवाने के आदेश जारी किये । उन्होंने गायों के चारे व पानी के बारे में जानकारी दी, तथा गऊशाला में मौजूद लगभग एक दर्जन घायल व बीमार गायों के अच्छे उपचार के लिये ओमेन्द्र सिंह राजपूत को निर्देश दियें।
-------------
8
गंजडुण्डवारा/कासगंज-शुक्रवार की देर रात्रि में तेज हवा के साथ भीषण वर्षा होने से नगर वासियों ने राहत महसूस की वही किसानो के चहरे भी खिल उठे।देर से आये मानसून की वजह से किसानो ने रवि की फसल की बुबाई के लिये सूखा पडने से किसान चिंतत होने लगे इन्द्र देवता के रहमो करम से हुई बरसात से किसान भाईयों के भी चहरे खिल उठे। आज प्रातः काल किसानो का खेतो में आवागमन जारी रहा और बुबाई की तैयारी करने लगें।
---------------
9
कासगंज-स्वच्छ भारत मिशन को साकार कर रही गंजडुंडवारा नगर पालिका,शौचालय बनवाने के नाम पर 65 लाख रूपये पालिका ने किए खर्च।
Comments
Post a Comment