पटियाली-जिलाधिकारी आर पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस सम्पन्न
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
जिलाधिकारी आर पी सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
संवदेनषीलता के साथ करे प्रकरणों का निस्तारण-जिलाधिकारी
कासगंज: जिलाधिकारी आर0पी0सिंह ने तहसील पटियाली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रार्थनापत्रों/प्रकरणों का पूर्ण संवेदनषीलता के साथ निस्तारण करना सुनिष्चित करें। फरियादियोें को कार्यालय के चक्कर ना लगााने पड़ंे। प्राप्त षिकायतों व समस्याओं का पूरी तरह से समाधान किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी के प्रयास से हम प्रदेष में तीसरे नम्बर पर रहे हैं, कोई भी प्रकरण किसी भी दषा में लम्बित न रखें। जिलाधिकारी ने निस्तारित सन्दर्भो का फोन द्वारा सत्यापन भी कराया गया। जिसमें सभी निस्तारण सही पाये गये मात्र एक प्रकरण में लेखपाल द्वारा मौके पर बिना जाये निस्तारण की रिपोर्ट लगााने का मामला संज्ञान में आया जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के जितने भी प्रकरण आयें टीमें भेजकर तीन दिन के अन्दर निस्तारण कराया जाये। अभियान चला कर अवैध कब्जे हटवायें जायें जाॅच कर कार्यवाही की जाये, मौके पर लेखपाल राजस्व निरीक्षक तथा तहसीलदार जाकर पीड़ितो को न्याय दिलाकर कब्जा दिलवाये और ग्राम समाज की भूमि पर से अवैध कब्जे हटवायें। दबंगों द्वारा कमजोर लोगों की भूमि, पट्टे, सम्पत्ति पर किये गये अवैध कब्जों को चिन्हित कर पुलिस के सहयोग से हटवायें तथा पात्रों को कब्जा दिलायें। राजस्व निरीक्षक प्राथमिकता से चकरोडों को खाली करा लें, यदि कहीं से कोई षिकायत आयी तो जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त एक षिकायत में एडीओ पंचायत पटियाली द्वारा प्रकरणों का लम्बित रखने तथा षौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्हें निलम्बित करने के निर्देष दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौवामें के समस्म खराब हैण्डपम्प ग्राम प्रधान ठीक करायें अन्यथा की स्थिति में उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिये जायेंगें।
तहसील पटियाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि पैमायष कराने की षिकायतें ज्यादा आ रही हैं। लेखपाल, तहसीलदार और राजस्व कर्मी इन्हें गंभीरता से लें तथा एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करना सुनिष्चित करें। पीड़ितों को पूर्ण संतुष्ट करें तथा उन्हें मौके पर ही न्याय दिलायें। इसके साथ ही अवैध कब्जा, फौती, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, चकरोड खुलवाने की षिकायतों को भी गंभीरता से लेकर निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। लेखपाल स्थानीय स्तर पर ही समस्यायें निबटायें ताकि फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिषासी अभियंता विद्युत कैम्प लगाकर विद्युत समस्याओं का निराकरण करें और देवीय आपदा की स्थिति में यथाषीघ्र मौके पर पहुॅचकर राहत मुहैया करायी जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से 9 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, षिक्षा, आपूर्ति तथा अन्य विभागों से सम्बंधित थे। अधिकांष प्रार्थना पत्र आवास/ पेंषन दिलाने, स्वचछ षौचालय स्वीकृत करने, पैमायष कराने, अवैध कब्जा हटवाने, सिंचाई, राषन कार्ड, पेंषन, अनुदान दिलाने, खराब ट्रांसफार्मर, नलकूप ठीक कराने, चकरोड खुलवाने तथा विद्युत समस्याओं से सम्बंधित थे।
इस अवसर एस0पी0 षिवहरी मीना, सीएमओ नरेन्द्र कुमार, पीडी डीआरडीए रमेष चन्द्र, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता एवं अधिषाषी अभियंता विद्युत, जलनिगम, नलकूप, सिंचाई, डीएसओ, बीएसए, एएमए जि0पंचायत, प्रोबेषन, कृषि, डीपीआरओ सहित सभी विभागों के अधिकारी, उपजिलाधिकारी पटियाली धीरेन्द्र सिंह , सीओ, तहसीलदार, बीडीओ, ईओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment