एटा में इस पुलिस वाले कर्मी की बहादुरी की हो सराहना जान पर खेलकर बचाई सैकड़ों की जिंदगी
रिपोर्टर फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
एटा में इस पुलिस वाले की बहादुरी की हर कोई कर रहा है सराहना, जान पर खेलकर बचा लीं सैंकड़ों जिंदगी
अमन पठान:-केयर ऑफ मीडिया- के हभाले से
एटा। पुलिस के कई रूप होते हैं। भ्रष्टाचार के रूप में पुलिस बहुत बुरी लगती है, लेकिन जब बात मदद की हो तो पुलिसकर्मियों में भगवान नजर आता है। एटा में एक पुलिसकर्मी अपनी बहादुरी के कारण आम जनता में हीरो बन गया। जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।
एटा के सबसे व्यस्ततम इलाके गांधी मार्किट में मोमोज के ठेले पर गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए। एकाएक इलाके में अफरा तफरी मच गई और नौबत भगदड़ तक पहुंच चुकी थी।
इसी दौरान कोबरा पुलिस का बहादुर जवान मुकेश चंद्र गश्त करता हुआ वहां पहुंचा। गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बहादुरी का परिचय दिया और कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर में लगी आग पर अकेले ही काबू पाया।
कांस्टेबल मुकेश चंद्र की बहादुरी देखकर वहां मौजूद तमाशबीन लोग आश्चर्य चकित रह गए और उन्होंने सिपाही की बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का मानना है कि अगर सिपाही समय से वहां नही पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Comments
Post a Comment