बनारस यू पी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी फबड़ा लेकर खुद सड़क कार्य मे जुटे

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

बनारस यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी, सिर पर मुरेठा बांधकर और हाथों में फावड़ा लिये परिवार समेत अपने वाराणसी के सिंधोरा स्‍थित पैतृक गांव फतेहपुर (खोंदा) वाले मकान के सामने सड़क बनाने में जुटे हुए हैं। मंत्री ओम प्रकाश राजभर के घर उनके बेटे डॉ अरविंद राजभर की शादी के बाद 24 जून रविवार को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह सहित प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव सहित प्रदेश के तमाम कैबिनेट और राज्‍यमंत्रियों के आने  है। मंत्री के घर के सामने मुकम्‍मल सड़क ना होने के चलते पूरा राजभर कुनबा अब हाथों में फरसा-कुदाल थामे सड़क निर्माण में जुटा हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुत्र राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने बताया लखनऊ से लेकर वाराणसी तक सैकड़ों बार संबंधित विभाग को सड़क निर्माण के लिये बोला गया लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के चलते अब ओम प्रकाश राजभर ने खुद फावड़ा उठा लिया है। अरुन राजभर राष्ट्रीय महासचिव की मानें तो जब एक कैबिनेट मंत्री के घर के सामने रोड का ये हाल है तो जनता का क्‍या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल मंत्री जी अपने हाथों में फावड़ा लिये अपने परिवारी जनों और पटिदारों के साथ सड़क के समतलीकरण अभियान में जुटे हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान