सिढ़पुरा कैनरा बैंक किया छावनी में तब्दील क्षेत्रधिकारी मौके पर

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

सिद्धपुरा केनरा बैंक छावनी में तब्दील क्षेत्राधिकारी मौके पर

कासगंज। सिढ़पुरा कस्बे की केनरा बैंक शाखा में गोल्ड लोन में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोल्डलोन घोटाला तकरीबन दो करोड़ से अधिक का होने की आशंका है। पीड़ित खाताधारकों ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बैंक के वैल्यूअर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोपी वैल्यूअर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केनरा बैंक शाखा में गोल्ड लोन घोटाला नये प्रबंधक के आने पर सामने आ सका। बताया जा रहा है गोल्ड लोन लेने वाले खाताधारक किस्त जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में नये शाखा प्रबंधक ने खताधारकों को बुलाकर धन जमा करने की बात कही। इस पर खाताधारक सकते में आ गए। उन्होंने बैंक प्रबंधक को ऋण वैल्यूअर राहुल देव द्वारा लिया जाना बताया गया। खाताधारकों ने राहुल देव को तलाशा तो वह फरार हो गया।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है।शाखा प्रवन्धक ने बताया जाँच चल रही है इस मामले जो लोग दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जायेगी।मौके पर क्षेत्राधिकारी पटियाली कर्मवीर सिंह थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपनिरीक्षक पीयूष सिंह त्रिवेन्द्र सिंह आरक्षी अंकित कुमार शिव कुमार गिरिजाशंकर आदि लोग मौजूद हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान