बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा लोकतंत्र रक्षक सैनिको का किया गया सम्मान समारोह

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा 26 जून को लोकतंत्र रक्षक सैनिक का सम्मान समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पूड़ेन्द्र सोलंकी व मुख्य अतिथि श्रीमान रजनीकांत माहेश्वरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 26 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया गया जिसके तहत कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर दिया डीआईआर मीसा लगाकर बंद किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमान रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र रक्षक सैनिक हम सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं उनके द्वारा जेल में मिली यातनाऐ असहनीय थी आपातकाल में मानव अधिकारों का हनन किया गया था अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीपूड़ेन्द्र सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने तानाशाह रवैया अपनाते हुए बिना कैबिनेट में पास कराएं महामहिम राष्ट्रपति महोदय से 25 जून सन 1975 को रात्रि में आपातकाल की घोषणा कर दी जिससे जनसंघ कार्यकर्ताओं को बिना किसी अपराध के मानव अधिकारों का हनन करते हुए जेलों में बंद कर दिया गया कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता,नीरज शर्मा,अनिल सिंह पुंढीर, गौरी शंकर शर्मा, रमेश चंद्र साहू, रवि प्रकाश माहेश्वरी, मुन्ना लाल जी घड़ी वाले, राकेश गांधी, सतीश गुप्ता,डॉ बीड़ी राणा, महेंद्र सिंह बघेल,सुरेश माहेश्वरी,बबलू ठाकुर, मनोज गुप्ता, मुकेश वार्ष्णेय, संजय मूना, रणवीर सिंह,केकेसक्सेना, मनमोहन पलतानी,संजीत कुमार,सुनील बाल्मीकि, मुकेश बिरला, अमित गुप्ता बाबा,शांतनु चौधरी, देवेंद्र पचौरी,जमुनाप्रसाद बघेल,सुनील पांडे,नीटू शर्मा, दानवीर सिंह, रणजीत सिंह, संजय दुबे,बृजेश उपाध्याय, सुनील साहू,अरुण माहेश्वरी,पवन यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री श्री नीरज शर्मा ने किया

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान