सहावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने वाला अभियुक्त
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
सहावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया घर में घुसकर छेडखानी व मारपीट करने वाला अभियुक्त
सहावर-कासगंज वादिया श्रीमती अनीता पत्नी श्री मुकेश चौहान निवासी ग्राम म्यांसुर थाना सहावर जनपद कासगंज ने उपस्थित थाना आकर तेजवीर पुत्र झम्मन सिंह , प्रशान्त सोलंकी उर्फ रिन्कू पुत्र तेजवीर , गोविन्द पुत्र तेजवीर समस्त निवासीगण ग्राम म्यांसुर थाना सहावर जनपद कासगंज ने वादिया के पति की अनुपस्थिति में वादिया के घर में घुसकर वादिया व उसकी बच्ची के साथ मारपीट व छेडखानी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी , जिसके सम्बन्ध में थाना सहावर पर अभियोग सं0 116/18 धारा 452,354,323,506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री शिवकुमार सिहं द्वारा सम्पादित की गई ।
उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री शिवहरि मीना द्वारा एक चुनौती के रूप में लेते हुए उक्त घटना मे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सहावर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । उक्त अभियुक्तगण घटना वाले दिन से ही फरार चल रहे थे तथा पुलिस टीम द्वारा इनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे ।
उक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी किये जाने के क्रम में आज दिनांक 28.06.2018 को उ0नि0 श्री शिवकुमार सिंह द्वारा उक्त अभियुक्तगण के घर पर दबिश दी गई । दबिश में घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रशान्त सोलंकी उर्फ रिन्कू पुत्र तेजवीर सिंह नि0 ग्राम म्यांसुर थाना सहावर जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
Comments
Post a Comment