सहावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 09 माह पूर्व अपह्रत किशोरी को किया बरामद
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
सहावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 माह पूर्व अपह्रत किशोरी को किया बरामद।
सहावर-कासगंज
विगत 9 माह से अपह्रत पिड़िता कुमारी अंजली पुत्री बादशाह निवासी नगला सामंती को मुखबिर द्वारा सूचना पर रोशन नगर मोड़ से इंस्पेक्टर रविंद्र बहादुर सिंह ,उपनिरीक्षक दीपचंद, महिला कांस्टेबल नीतू सिंह ने बरामद किया
आपको बतादें की दिनांक 19/07/2018 को निरीक्षक थाना सहावर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 09 माह पूर्व कुमारी अंजली पुत्री बादशाह निवासी नगला सामन्ती रोशन नगर मोड़ पर खड़ी हुई है।
जिसकी सूचना मिलते ही S.H.O. सहावर अपने हमराहो के साथ मौके पर पहुंच गए देखा के अंजली मौके पर मौजूद थी जसको पकड़ कर पुलिस अपने साथ सहावर थाने ले आई उसके बाद अंजली से पुलिस द्वारा काफी पूछताछ की गई।
पूछताछ में अंजली ने बताया कि घर की आर्थिक तंगी व पिता के टॉर्चर के कारण बे काम की तलाश में घर छोड़ कर चली गई थी।
बताते चलें कि थाना सहावर में अब से 09 माह पूर्व कुमारी अंजली के अपह्रत होने की सूचना का अभियोग विभिन्न धाराओं के तहत अंजली के पिता बादशाह द्वारा पंजीकृत कराई गई थी तभी से अंजली की पुलिस को तलाश थी जिसकी कामयाबी पुलिस की मिल ही गई।
जिसका खुलासा
क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया है
गिरफ्तार करने बाली टीम
S.H.O. रबिन्द्र बहादुर सिंह
S.I.दीपचंद व कोस्टेवल लालबहादुर सिंह और लेडी कोस्टेवल नीतू सिंह
Comments
Post a Comment