कासगंज व कासगंज क्षेत्र की आज दिन भर की देखें खास 11 खबरें

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज


कासगंज व कासगंज क्षेत्र की आज दिन भर की देखें खास 11 खबरें
1
कासगंज-गोल्ड लोन घोटाले का मास्टर माइंड बैलूअर चढ़ा पुलिस के हत्थे,एसपी ने प्रेसवार्ता कर एक आरोपी राहुल देव को भेजा जेल की सलाखों में,162 में से 49 खाताधारकों के खाते में निकला नकली सोना, आरबीआई की टीम जुटी जांच में,सिढ़पुर कैनरा बैंक का मामला, आरोपी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार पुलिस की पकड़ से दूर।

-----------
2
कासगंज-गोल्डलोन घोटाला मामले में कई कासगंज सर्राफा पुलिस की रडार पर,राहुल देव की सीडीआर और डायरी ने उगले कई राज, जांच के बाद होंगे नामउजागर?, 2014 से बैंक प्रबंधक की सांठगांठ से गोल्ड लोन घोटाले का चल रहा था खेल

--------------
3
कासगंज-पेशी से वापस लौटते समय फरार हुआ बंदी को सोरों पुलिस ने दबोचा,28 जून को बंदी रक्षको को गच्चा देकर फरार हुआ चिलौरा गांव का मनोज,गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमा ने ली सांस, एसपी ने टीम को दिया पांच हजार का पुरस्कार।

--------
4
कासगंज-दो महिला पुलिस कर्मियों समेत तीन कर्मियों ने जीता गोल्ड मेडल,बनारस में हुई थी पुलिस विभाग की बाॅक्सिंग, कबडडी, कुश्ती प्रतियोगिता ,गोल्ड मेडल जीतकर आई मीना, सोनिया, अतुल को एसपी ने किया उत्साहवर्धन।

------------
5
कासगंज-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 69वां स्थापना दिवस,स्थापना दिवस के मौके पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा में सैकडो छात्र, छात्राओ ने की सहभागिता,30 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के अलावा पर्यावरण संरक्षण करने का दिया संदेश।

-----------
6
कासगंज-आठ सूत्रीय मांगो को लेकर संयुक्त लेखपाल संघ ने अपनाया उग्र रूप,जिलामुख्यालय के बाहर बैठे धरने पर बोले मांगे पूरी नहीं किए जाने आंदोलन रहेगा जारी,जिलाप्रशासन के माध्यम से योगी सरकार को दी जल्द मांगे पूरी करने की चेतावनी। 

-------

-------
7
कासगंज-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई, 2018 को होगा। जनपद कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर पक्षकारों की सहमति से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा।

          

  ------------
8
कासगंज-जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिये वाहनों की नियमित चैकिंग कराई जाये। सभी वाहनों, खासतौर से स्कूल वाहनों की फिटनेस, लाइसेंस, बीमा आदि नियमित चैक करें। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी दषा में समझौता नहीं किया जा सकता। पीछे सवारियां लटकी मिलने पर वाहनों को सीज कर दें। 

------------
9
कासगंज-उ0प्र0 राज्य के सरकारी सेवक एवं सेवानिवृत्त सरकारी सेवक तथा उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को आकस्मिक एवं असाध्य रोगों के कैषलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु पं0 दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैषलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत आॅनलाइन पंजीकरण के द्वारा लक्षित लाभार्थियों को स्टेट हेल्थ कार्ड उपलब्ध करायेे जा रहे हैं। कैषलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिये स्टेट हेल्थ कार्ड होना अनिवार्य है।

  ------------
10
गंजडुंडवारा/कासगंज-स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को गति देने के लिए विकास खंड परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया गया। सरकार की मंशा केतहत सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जाना है। रैली के माध्यम से गांव गांव पहुंच कर खुले मेंशौच न किए जाने को ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। 

--------
11
कासगंज- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के  एटा रोड स्थित नहर से पटियाली की तरफ करीब ढ़ाई किलोमीटर की दूरी पर पुल से फंसा एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान