देखें कासगंज व कासगंज क्षेत्र की 18 बड़ी खबरें
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
------
1
कासगंज-श्रम विभाग दल की छापामार होटल और मिष्ठान दुकान संचालको में हडकंप,पटियाली में छापामार कार्रवाई कर छह नाबालिग बाल मजदूर को लिया हिरासत में,बाल श्रम अधिकारी बोले हिरासत में लिए गए मजदूरों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद करेंगे बाल समिति के समक्ष पेश।
-----
2
कासगंज-कासगंज छर्रा मार्ग पर डीसीएम, ईको कार की भीष्ण भिड़ंत, दो मरे,दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे नगरिया गांव में कार सवार,हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जुटी चालक की तलाश में।
-------------
3
कासगंज-एसपी के निर्देश पर सदर सीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,यातायात अनुपालन करने वाले ट्रिपिल राइडिंग और डग्गेमार वाहनों पर की कार्रवाई ,दर्जनो वाहनों के दस्तावेज चेक कर काटे चालान, वसूला हजारो का शमन शुल्क।
-------------
4
कासगंज-बिजली दरो में बढ़ोत्तरी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल का विरोध प्रदर्शन, बोले एक सप्ताह के अंदर बडी दरों को वापस नहीं लिया गया तो करेंगे प्रदेश भर में आंदोलन,कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा नौ सूत्रीय मांग पत्र।
------
5
कासगंज-हुल्का मंदिर पर लगने बाले अषाढ़ मेले की तैयारियां शुरू,14 जुलाई से शुरू हवन यज्ञ के साथ शुरू होगें धार्मिक अनुष्ठान।
-----------------
6
कासगंज-सिढपुरा कैनरा बैंक लोन घोटाले की शिकायत सीबीआई को भेजी,दो करोड़ से ऊपर की रकम के घोटाले का अनुमान- आरोपी राहुल देव फरार,,वेलुअर व बैंक मैनेजेर ने जालसाजी कर निकाला दर्जनों लोगों के नाम पर लोन।
-----------
7
कासगंज।जिलाधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में आज गुरूवार पांच जुलाई, 2018 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी तथा अपरान्ह एक बजे से राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन होगा।
---------
8
कासगंज।जिलाधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में आज गुरूवार पांच जुलाई 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला गंगा संरक्षण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।बैठक में हरीतिमा अभियान के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समीक्षा की जायेगी।उक्त जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी कासगंज संजीव कुमार शर्मा द्वारा दी गई।
----------
9
कासगंज-गोल्ड लोन खाताधारक तत्काल, केनरा बैंक से संपर्क करें-डीएम
प्रकरण की जांच हेतु जिलाधिकारी ने गठित की टीम, करें अपने गोल्ड के साक्ष्य प्रस्तुत।
----------
10
कासगंज-जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि गंगा में संभावित बाढ़ से निबटने के लिये सभी अधिकारी पूर्ण अलर्ट रहें। बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर रखें। सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। जिससे कोई भी जानमाल का नुकसान न हो। तटबन्धों की मरम्मत कराकर ठीक करा लें।
-------------
11
कासगंज-जिलाधिकारी आर0पी0 सिंह के निर्देषानुसार बाढ़ संबंधी सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान हेतु सिंचाई खण्ड कासगंज कार्यालय में 31 अक्टूबर 2018 तक के लिये बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। जिसका दूरभाष नं0 05744-247569 है।
----------
12
कासगंज-शासन के निर्देषानुसार जनसमस्याओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण किये जाने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस की श्रंखला में, जिला मजिस्ट्रेट आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में शनिवार सात जुलाई 2018 को थाना गंजडुण्डवारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
-----------
13
कासगंज-सिंचाई बन्धु जनपद कासगंज की बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदीप वर्मा उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बन्धु की अध्यक्षता में तहसील सभाकक्ष कासगंज में होगा।उक्त जानकारी अधिषाषी अभियंता सिंचाई खण्ड कासगंज द्वारा दी गई है।
-----------
14
कासगंज-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई, 2018 को होगा। जनपद कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर पक्षकारों की सहमति से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा।उक्त जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेष कुमार ने समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देष जारी किये हैं कि अधिक से अधिक लम्बित, चिन्हित वादों, प्रकरणों से सम्बन्धित मामलों को पक्षकारों की सहमति से निस्तारित करायें।
-------------
15
गंजडुंडवारा/कासगंज।बुधवार को एसडीएम पटियाली सीएचसी का निरीक्षण किया। दवा का वितरण से लेकर उसके रखरखाव व अस्पताल परिसर की साफ सफाईपर भी ध्यान दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी ने जला भराव व पेयजल की समस्या के बारे मेंएसडीएम को बताया। इस सम्बन्ध में एसडीएम धीरेन्द्र सिंह ने जलभराव व पेयज ल की समस्या को लेकर नगरपालिका परिषद को निर्देश दिए।
-----------
16
कासगंज-शिकायतें मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने किया स्वाट टीम को भंग,पुलिस अधीक्षक के कार्यभार सभालने के बाद से ही मिल रही थी शिकायत,स्वाट टीम में तैनात पुलिस कर्मियों को किया जिले के विभिन्न थानों में तैनात।
------------
17
कासगंज-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कासगंज द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा त्रिवेणी मार्बल्स पर आयोजित की गई।
–------
18
कासगंज-मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जुएं के अड्डे पर मारा छापा, पुलिस ने मौके से दो जुआरियो को किया गिरफ्तार ,4500/-रुपये, मोटरसाइकिल,ताश की गड्डी भी की बरामद, सहावर पुलिस ने पिथनपुर गांव में की छापामार कार्रवाई|
Comments
Post a Comment