आज की कासगंज क्षेत्र की 9 बड़ी खबरें जरूर पढ़ें

रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज

--------------
1
कासगंज-......तो क्या भरगैन नगर पंचायत अध्यक्ष गुजरात से वीडियो कांफ्रेंसिंग से करती है बोर्ड बैठक,भरगैन नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी सभासदों में भ्रष्टाचार की जंग,नौ बीजेपी सभासदों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप,बोले टेंडर प्रकिया पूर्ण करने से पूर्व एक करोड़ 55 लाख का करा चुके हंै अवैध कार्य,चुनाव जीतने के बाद जैतून बानों ने नहीं ली थीं शपथ, पांच माह से बंद पड़ा नगर पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत पति बोले में नहीं डरता सीएम, डीएम से।
----------
2
कासगंज-लंबित मांगो को लेकर लेखपालों ने किया आरपार की लड़ाई का ऐलान,सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिया सहावर तहसील में एक दिवसीय धरना ,प्रदर्शनकारी लेखपाल बोले मांगे पूरी न किए जाने तक आंदोलन रहेगा जारी। 

------------
3
कासगंज-जीएसटी में संसोधन को लेकर व्यापारी नेताओ ने फिर भरी हुंकार,सम्पूर्ण समाधान दिवस में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को सौपा सीएम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन,बोले जनपद की सीमा में ई वें बिल को कराया जाय अन्य प्रदेशों की तरह मुक्त, उच्च न्यायालय के आदेश का कराया जाये कढ़ाई से अनुपालन।

----------
4
कासगंज-सहावर में पलक झपकते ही सामान गायब कर देते है उठाई गीरा,उठाईगिरों ने होमगार्ड की मौजूदगी में राहगीर महिला का बैग किया पार,घटना का शिकार हुई वृद्ध महिला ने सहावर पुलिस ने लगाई बैग बरामद किए जाने की गुहार।

--------------
5
सहावर/कासगंज-गत माह पूर्व सहावर कस्बा के एटा रोड स्थित मोहल्ला नबी नगर में तिहरे हत्या कांड और भीषण डकैती के बाद कस्बा के मेंन चैराहे पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी रेलवे रोड निवासी विपिन कुमार दीक्षित पुत्र उमा शंकर दीक्षित को इंस्पेक्टर रविन्द्र बहादुर सिंह ने  गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

----------
6
कासगंज-जिलाधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता तथा विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में निस्तारण करना सुनिष्चित हो, कोई भी प्रार्थना पत्र किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहना चाहिये। अधिकारी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जांच स्वयं करें। 

-----------
7
कासगंज।गंगा हरीतिमा अभियान में निजी भूमि विशेषकर शहरों एवं ग्रामों में अवस्थित आवासीय भूमि पर व्यक्तिगत रूप से वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु अनुमोदित की गयी है। इस योजना के तहत प्रदेष के प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक वृक्ष अवष्य लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना में सहभागिता हेतु गंगा सेवा मोबाइल एप विकसित किया गया है।

---------
8
कासगंज-आगजनी तथा सम्भावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए तहसील कासगंज क्षेत्रान्तर्गत तहसील मुख्यालय पर नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नं0-05744-244626 उप जिलाधिकारी कासगंज-9454417802 तहसीलदार कासगंज-9454417805 एवं नियन्त्रण कक्ष प्रभारी नायब तहसीलदार बिलराम मो0 नं0 9454449503 है। यदि किसी व्यक्ति को सम्भावित बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेषानी हो तो उसकी सूचना तत्काल उपरोक्त नम्बरों पर नियन्त्रण कक्ष कासगंज को सूचित कर सकते है।उक्त जानकारी उप जिलाधिकारी कासगंज देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई है।

-----
9
कासगंज-उत्तरा खंड में हुई बेतहाशा बारिश से उड़ी जिलाप्रशासन की नींद,एडीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा कर बाढ़ पीडितों को दी बचाव का जानकारियां,टूटे पडे बांधो को दुरूस्त करने के विभागीय कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान