दिल्ली के बुराड़ी सूत्रों के हबाले से खबर है भाटिया परिवार पर पड़ा अंधविश्वास का चमत्कार ने भट काई रहा
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
बुराड़ी मामला: भाटिया परिवार पर भारी पड़ा अंधविश्वास! एक ‘चमत्कार’ ने भटकाई राह
सूत्रों के हबाले से - ताजा खबर दिल्ली
नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में संत नगर के एक घर में रविवार को एक साथ 11 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। भाटिया परिवार के सभी सदस्यों के शव घर में ही मिले हैं। मरने वालों में से नौ की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वे घर की पहली मंजिल पर लॉबी के जाल से लटके हुए थे। इस परिवार के रिश्तेदार और पड़ोसियों का कहना है कि दस साल पहले हुए एक हादसे और ‘चमत्कार’ की वजह से यह परिवार ज्यादा आस्थावान हो गया था। पुलिस को भी इस मामले में काले जादू के चक्कर का अंदेशा है। पुलिस टीम इसी बिंदु को भी आधार बनाकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस ने भाटिया परिवार की एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें भगवान के दर्शन करने के लिए दस बातें लिखी हुई हैं। यह डायरी घर में बने पूजा कमरे में रखी हुई थी। इसी के आधार पर ही पुलिस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र, कलयुगी बाबा व काले जादू का अंदेशा जता रही है।
रिश्तेदारों का कहना है कि भाटिया परिवार दस साल पहले हुए एक हादसे और ‘चमत्कार’ की वजह से और ज्यादा आस्थावान हो गया था। भाटिया परिवार के ललित भाटिया दस साल पहले एक हादसे का शिकार हो गए थे। परिवार के करीबी दोस्त हेमंत शर्मा के मुताबिक ललित प्लाइवुड का बिजनेस करते थे और उन पर लकड़ियों का गट्ठर गिर गया था। शर्मा ने बताया, ‘इसकी हादसे में ललित की आवाज चली गई थी। परिवार ने हर तरीके से उनका इलाज करवाया, लेकिन किसी भी तरह का इलाज काम नहीं आया तो उन्होंने ज्यादा पूजा-पाठ करना शुरु कर दिया। जब ललित की आवाज वापस आ गई तो परिवार पूरा आध्यात्मिक हो गया।’ एक अन्य ने बताया कि ‘रोजाना उनके परिवार में से कोई एक प्लाइवुड पर धार्मिक उद्धरण लिखता था और उसे दुकान के बाहर टांग देता था।’ अंदेशा ये लगाया जा रहा है कि भाटिया परिवार ।
Comments
Post a Comment