थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा मृतकों के शवों को मैंने चौराहे पर जाम लगा कर सो-डेड़ सो लोगों के साथ पुलिस पर किया था जान लेवा हमले का मुख्य आरोपी
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा सहावर दंगे का मुख्य आरोपी
कस्बा सहावर में दिनांक 11.05.2018 को आरोपी विपिन दीक्षित पुत्र ओमशंकर निवासी रेलवे स्टेशन रोड थाना सहावर जनपद कासगंज आदि 100-150 (नामजद/अज्ञात) व्यक्तियों द्वारा मृतकों के शवों को सहावर चौराहे पर रखकर जाम लगाया गया था तथा पुलिस पर पथराव व जानलेवा हमला किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना सहावर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
घटना का मुख्य आरोपी विपिन दीक्षित घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था । थाना सहावर पुलिस द्वारा घटना के मुख्य आरोपी विपिन दीक्षित पुत्र ओमशंकर दीक्षित निवासी रेलवे स्टेशन रोड थाना सहावर जनपद कासगंज को मुखबिर की सूचना पर सहावर चौराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी।
Comments
Post a Comment