सहावर-नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन वृक्ष लगा कर किया गया
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
सहावर नगर पंचायत में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया
सांसे हो रही है कम क्यों न पेड़ लगाये हम - जाहिदा सुल्तान
सहावर-(कासगंज)
कस्बा सहावर में नगर पंचायत कार्यालय में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने हेतु ’वन महोत्सव’ के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्षा जाहिदा सुल्तान द्वारा किया गया। इस मौके पर जाहिदा सुल्तान ने बताया कि वृक्षों का जीवन में बहुत महत्व है इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती हमारे पर्यावरण की सुरक्षा में वृक्ष अहम भूमिका निभा रहे हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए हम सब को प्रतिवर्ष कम से कम पांच पांच पेड़ जरूर लगाना चाहिए आज वृक्षों का अंधाधुंध कटाई किया जा रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है सभी को मिलकर इसके खिलाफ आगे आना चाहिए सांसे हो रही है कम, क्यों ना पेड़ लगाए हम सभी सभासद अपने-अपने वार्डों में स्कूल ,मदरसा ,खुले मैदान व घरों में पांच पांच पौधे जरूर लगाएं और लोगों को प्रेरित करें इस मौके पर सभासद गण/प्रतिनिधि राजू, देवेन्द्र, अगनलाल, शमशुद्दीन, रामकिशोर उर्फ बॉबी, शादाब खान, रशीद अहमद, समी अंसारी, मु0 नौशाद, मुराद मियॉ, अजय कुमार गुप्ता, अख्तर अली खॉ उर्फ काजिम भाई, अहमद नबी, फखरूल इस्लाम कुरैशी, शाहिद कुरैशी व नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारीगण विजय सिंह, गुलजार अहमद, ताहिर अली आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment