गंजडुंडवारा-(कासगंज) अधिशाषी अभियंता बिधुत ने नव निर्माणित बिजली घर का
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
अधिशाषी अभियन्ता विधुत ने किया नव निर्माणित बिजली घर का निरीक्षण
गंजडुंडवारा टाउन को मिलेगी बिना ट्रिपिंग विधुत सप्लाई
गंजडुंडवारा-(कासगंज)
अधीक्षण अभियंता विधुत कासगंज हरि मोहन के आदेशानुसार अधिशाषी अभियंता ग्रामीण सुरेश चंद्र ने नव निर्माणित 33/11 केवीए विधुत उपकेन्द्र शुजावलपुर का निरीक्षण किया ।
टाउन में ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए टाउन की विधुत सप्लाई नव निर्माणित विधुत उपकेन्द्र सुजवालपुर से दी जायेगी जिससे टाउन के विधुत उपभोक्ताओं को बिना ट्रिपिंग सप्लाई मिल सके।
आज अधिशाषी अभियंता ने नव निर्माणित विधुत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया उसमे मिली कमियो को जल्द से जल्द पूरा करने के ठेकेदार को दिये आदेश। टाउन की सप्लाई नए बिजली घर से होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी और उधोग धंधो भी काफी अच्छे चलेंगे।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी गंज महावीर सिंह , अवर अभियंता प्रशांत वार्ष्णेय , सुपर वाइजर जीतेन्द्र सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रह।
Comments
Post a Comment