सहावर में भी भारी पुलिस बल व पी ए सी के साथ कस्बे में किया फ्लेग मार्च
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर-कासगंज
भारी पुलिस बल व पी ए सी के साथ कस्बे में किया फ्लेग मार्च ।
सहावर-कासगंज में स्वतन्त्रता दिवस को लेकर शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये कस्बे के मैन मैन चोराहों के अलावा गली मोहल्लो में भी किया गया फ्लैग मार्च।
जिसमें थाना सहावर से S.H.O व S.I.और कोस्टेवलो व पी ए सी को साथ लेकर पूरे कस्बे में संयुक्त रूप से किया गया फ्लेग मार्च।
इस दौरान कोतवाल सहावर ने लोगों से सम्पर्क करते हुये कहा कि अगर किसी भी सन्दिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी किसी को भी मिले तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।
इसके अलावा कस्बे के सभी लोगों से अपील भी की के सभी लोग शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस का सहयोग करें। और किसी भी तरह की अफवाह पर जरा भी ध्यान न दे।
अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब या बिगाड़ने की जरा भी कोशिश करता दिखाई देता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Comments
Post a Comment