दीपावली से पहले सिढ़पुरा पुलिस ने 20 तमंचों सहित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर फरमान अहमद कुरैशी सहावर(कासगंज)
दीपावली से पहले सिढ़पुरा पुलिस ने किया अबैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा,
20 तमंचा पोनियां व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित 3 अभियुक्त हिरासत में।
(अमित तिवारी) कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में सिढ़पुरा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बड़ी सफलता हासिल की है, दीपावली से ठीक पहले ही एक नाजायज शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 17 तमंचा व 3 पोनियां व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। शनिवार दोपहर कासगंज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अबैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया गया, बताया गया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर शुक्रवार दिनांक 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजे सिढ़पुरा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र, उपनिरीक्षक राकेश, व आरक्षी पुष्पेंद्र, शिवकुमार, अंकित, नीरज व गिरिजाशंकर ने ग्राम स्योड़ी स्थित अमरूद के बाग में छापा मारकर वहां अबैध रूप से संचालित असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 3 अभियुक्त ग्रीश पुत्र रामस्वरूप निवासी फतेहपुर अलीगंज एटा, गुलाब सिंह पुत्र रामविलास निवासी फतेहपुर अलीगंज एटा व अभजीत पुत्र रामकिशोर निवासी परौली जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 17 तमंचे, 3 पोनियां, भारी मात्रा में अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के दर्जनों उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा इस खुलासे से संबंधित थाना सिढ़पुरा पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
Comments
Post a Comment