बदायूं में पटाखे बनाते वक़्त विस्फोट पूरी दुकान उड़ी 8 लोगों की मौत 3 गम्भीर घयल
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर(कासगंज
)उत्तर प्रदेश / बदायूं में पटाखा बनाते वक्त विस्फोट; पूरा दुकान उड़ा, 8 लोगों की मौत 3 गम्भीर गायाल।
26/10/2018
शुक्रवार दोपहर में हुआ हादसा आतिशबाजी की दुकान में तेज़ विस्फोट के बाद लगी भीषण आग।
आसपास के इलाके के मकानों में भी पड़ीं दरारें।
बदायूं. यहां शुक्रवार को एक पटाखा बनाने की दुकान में तेज़ विस्फोट हो गया।
इसके चलते दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर के साथ 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक़्त हुआ जब दुकान में पटाखे बनाये जा रहे थे।
बताते चलें कि
विस्फोट की इतनी भयंकर आवाज थी कि इसकी गूंज आसपास के इलाकों तक महसूस की गई ।
जिसकी बजह से आसपास के मकानों व दुकानों में दरारें पड़ गई । खबर मिलते ही एसडीएम के साथ अला अधिकारी व फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने बताया कि रसूलपुर गांव के एक दुकान में पटाखे बनाए जा रहे थे तभी अचानक एक जोर दार धमाका हो गया जिसकी बजह से पूरी दुकान उड़ गई इस उड़ी हुई दुकान के साथ साथ आप पास की दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ है।
और जो दुकान धमाके से उड़ी है मलबे में तब्दील हो गई
उसके मलबे के नीचे कई लोग दब गए।जिनको पुलिस व आसपास के लोगों द्वारा निकाल गया है जिसमे मरने बालों में 8 लोगों और 3 घायल बताये गये है।
आपको बतादें की
धमाके के बाद एसडीएम समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
शुक्रवार दोपहर में हुआ हादसा, विस्फोट के बाद दुकान में भीषण आग लगाने से
आसपास के इलाके के मकानों व दुकानों में पड़ीं दरारें।
Comments
Post a Comment