कासगंज, अब कोई नहीं होगा बाल विवाह,चाइल्डलाइन संस्था ने नाबालिग के विवाह पर लगायी रोक
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली के एक परिवार में 16 वर्षीय पुत्री का विवाह रचाया जा रहा था। सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। चाइल्ड लाइन को फोन पर जानकारी मिली टीम मौके पर पहुंची। विवाह रुकवाया गया। दस्तावेजों की पुष्टि की गई। जिनमें कन्या की ओर मात्र 16 वर्ष मिली। संस्था के डायरेक्टर ने बाल विवाह रचाने वाले कन्या एवं वर पक्ष दोनों ही परिवारों को चेतावनी देने के बाद उन्हें भविष्य में इस तरह की कार्यवाही न करने को कहा है।डायरेक्टर हरिओम वर्मा, प्रमोद कुमार काउंसलर, अनीता पाल, कमलेश कुमार, महेश कुमार तनु वर्मा, रेखा रानी मौजूद रहे। डायरेक्टर ने बताया कि यदि किसी ने बाल विवाह किया तो उसके के विरुद्ध बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। दुकानदार भी किसी भी बच्चे से बाल मजदूरी बाल उत्पीड़न कराते पाया गया,तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Comments
Post a Comment