रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज जनपद में सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम गोइती में नींबु के वृक्ष का रोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के बाद उक्त उपलक्ष्य में बोलते हुए जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा अर्थात पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन सभी को करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण कार्य वृक्षों का है।इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि इसके लिए हमे विभिन्न अवसरों जैसे विभिन्न त्योहारों, जन्मदिन,जयन्ती, पुण्यतिथि इत्यादि के उपलक्ष्य में समय समय पर लाभदायक वृक्ष रोपित करते रहने चाहिए तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय, योगेश कुमार, अंकित पुंडरी,दीपक कुमार, राम सिंह, सुमित पाथरे ,किसनपाल ,राम सिंह, तारा चंद्र, कमल सिंह मुखिया, विनीत ठाकुर ,विशाल गुरहार ,पप्पू शाक्य,मोनू श्री वास्तव, राहुल गुरहार,प्रदीप साहू, शुभम शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment