रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)
कासगंज।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गये निर्देश के अनुपालन में दिनांक 22.04.2022 को पंचम दिवस पर रोडवेज बस स्टेण्ड, पर चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत ने बताया। कुल 56 रोडवेज चालकों व अन्य वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया हैं। जिसमें 04 चालकों को दृष्टि कम होने के कारण चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।स्टेशन प्रभारी के सहयोग से कोविड-19 के बचाव एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को अपनाने के लिए चालक एवं परिचालक यात्रियों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर ट्रैनर के माध्यम से जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों प्रति प्रशिक्षित किया गया। कलावती मेडिकल कॉलेज में सर्जरी एवं हड्डी रोग विभाग द्वारा मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों के लिऐ बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवान्स बेसिक लाइफ सपोर्ट से सम्बन्धित एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, वाहन स्वामियों को यह निर्देशित किया जाता है। कि उनकी जिन वाहनों की फिटनेस की वैद्यता समाप्त हो गई है। वह किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर अपनी वाहनों की फिटनेस करा लें, अन्यथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में वाहन स्वामी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी एवं उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसज्जित धारा के अन्तर्गत एफ.आई.आर. की कार्यवाही की जायेगी।
पूर्व में भी समस्त वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इस दौरान संयुक्त टीम ने प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 43 वाहनों के प्रति कार्यवाही की गई, जोकि अनाधिकृत रूप से मार्ग पर संचालित थीं, जिसमें 12 वाहनें थाना ढोलना में सीज़ की गई एवं 03 स्कूली वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 स्कूली वाहन को थाना ढोलना में सीज़ किया गया एवं 02 एल.पी.जी. ईधन से संचालित वाहनों का चालान किया गया, उनके पंजीयन निलम्बन के लिए मूल पंजीयन अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।इस मौके पर ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक संजीव यादव, टी.एस.आई. अशोक कुमार तोमर एवं टी.आई. गणेश सिंह चौहान की उपस्थिति रहें।
Comments
Post a Comment