कासगंज, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, हत्या का खुलासा,19 मार्च से गायब थी मृतिका



 
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)



कासगंज जनपद मेँ सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीते 2 माह पूर्व सिर कटी महिला की लाश की जांच के दौरान पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने कासगंज पुलिस के सामने नया ही रहस्य खोल दिया है, युवक ने बीते 3 माह पूर्व अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव गंगा किनारे गड्ढे में गाड़ देने का जुर्म कबूल किया है, पुलिस ने युवक की शिनाख्त पर महिला का शव बरामद कर लिया है, वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की है।
 
 बीती 19 मार्च को थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नगला परसादी की रहने वाली शारदा पत्नी हरीराम जोकि कासगज में भी किराये पर मकान लेकर रहती थी, अचानक गायब हो गयी थी, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जगह-जगह पर की जा रही थी, इसी दौरान 21 मार्च को थाना सोरों क्षेत्र के गांव हसनपुर के खेतो में एक अज्ञात महिला की सिर कटी हुई सड़ी-गली लाश मिली थी जो हाथों में चूडिया व पेटीकोट, ब्लाउज आदि कपड़े पहने हुए थी, जिसकी जनपद एटा की रहने वाली रोशनी ने कपड़ो के आधार पर उसकी शिनाख्त अपनी बहिन शारदा पत्नी हरीराम के रूप में की, तथा बताया कि उसकी बहिन की उसके पति से नहीं बनती थी अक्सर दोनों मे झगडा होता रहता था, मुझे पूरा शक है कि मेरी बहिन की हत्या उसके पति द्वारा की गयी है, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा पुलिस की टीम गठित कर घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए।
 
प्रेसवार्ता कर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गठित टीमों द्वारा किया गये निरन्तर प्रयासों, मोबाइल की लोकेशन, सोडीआर के आधार पर संदिग्ध हरीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया की यह सर कटी लाश उसकी पत्नी की नहीं है। उसने अपनी पत्नी की हत्या 3 माह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर की थी, उसने बताया कि मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था, वह मेरी मर्जी के बिना कासगंज में किराये के मकान में रह रही थी, मैंने उसे काफी समझाया किन्तु वह मानने को तैयार नहीं थी, बदनामी के डर से मैंने अपने भाई राजाराम व साथी धर्मेन्द्र व विनय के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पत्नी शारदा का गला दबाकर हत्या कर शव को अपनी मोटरसाइकिल पर रखकर ग्राम बडौला के पास बूढ़ी गंगा के किनारे गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया था, उसने बताया कि महिला का शव गांव हसनपुर के खेतों में मिला है, वह मेरी पत्नी का नहीं है ना ही उसके बारे में मुझे कोई जानकारी है, एसपी ने बताया कि आरोपी हरिराम की निशानदेही पर मय टीम के ग्राम बडोला बूढी गंगा के पास पहुचकर बताये हुये स्थान पर खुदाई करायी गयी तो जमीन के अन्दर से उपरोक्त महिला के शव का कंकाल बरामद किया गया, जिसे मौके पर सील-सर्वे मौहर कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है, फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की है साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। 
 

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान