कासगंज, बारातियों से भरी बस ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक सहित दो की मौत



रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज)


 
कासगंज जनपद मेँ गंजडुंडवारा सहावर मार्ग पर देर रात बारातियों से भरी बस एवं ऑटो की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो चालक सहित एक अन्य घायल हो गया। पुलिस द्वारा उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
 
रविवार की देर रात लगभग 09 बजे गंजडुंडवारा की ओर से आ रही प्राइवेट बस यूपी 80 टी 7451 एव सहावर की ओर से जा रहे ऑटो यूपी 82 टी 81 83 में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा ग्राम कनोई स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुआ। जिसमें ऑटो चालक पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम करणपुर निवासी नरोत्तम पुत्र रामनरेश एवं जिला एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव खरगी नगला निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के पास से मिले मोबाइल के जरिए इनके परिवार को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जबकि बस व ऑटो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
 
 

Comments

Popular posts from this blog

मतदान दिवस पर मतदान हेतु अवकाश घोषित

थाना सहावर पुलिस ने पकड़ा भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान शौचालय बनवाने के नाम पर लेता था तीन तीन हज़ार रुपये

कासगंज-आवारा सांड ने किसान को रौंदा, मौत, सुबह शौच करने के लिए खेत पर गया था किसान