Posts

कासगंज, विधायक सदर ने अप्रेन्टिसशिप मेले का शुभारंभ कर लाभार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र

Image
रिपोर्टर -फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत एवं मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण अलीगढ़ मण्डल वी0के0विश्वकर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की माजूदगी में राजकीय आईटीआई परिसर किसरौली कासगंज में आयोजित अप्रेन्टिसशिप मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा मेले के दौरान अधिष्ठानों द्वारा योजित किये गये 20 युवाओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।        युवाओं को उद्योगों व अधिष्ठानों तथा एमएसएमई में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कराकर रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार को राजकीय आईटीआई, किसरौली कासगंज परिसर में अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले के दौरान उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्वार्थ मित्तल, सहायक श्रम आयुक्त हेमा टमटा व अन्य अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित अपनी विभागीय रोजगारपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।          प्रधानाचार्य आईटीआई अवधेश सिंह ने बताया कि मेले में जन...

कासगंज, जिला सैनिक बन्धु की बैठक 28 अप्रैल को

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में, गुरूवार 28 अप्रैल, 2022 को अपरान्ह 01 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया जायेगा।           जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सतीश कुमार ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, मृतक सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को निराकरण हेतु प्रस्तुत करें।  

कासगंज जिला पंचायत की बैठक हुई सम्पन्न

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप की अध्यक्षता में, कार्यालय सभागार में जिला पंचायत कासगंज की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।           बैठक के दौरान जिला पंचायत कासगंज की कार्ययोजना वर्ष 2022-23 को अन्तिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत का वर्ष 2021-22 का संशोधित बजट तथा 2022-23 का मूल बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन द्वारा जिला पंचायत का वर्ष 2022-23 का मूल बजट 16 करोड 15 लाख का पारित किया गया है, जिसमे 14 करोड़ निर्माण/विकास कार्याे पर तथा 1 करोड की जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में लाइट लगाने की योजना को अन्तिम रूप दिया गया।    मा0 अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यगणों का शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया गया। बैठक में मा0 विधायक अमापुर हरीओम वर्मा व विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा जिला पंचायत को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देते हुए सभी सदस्यों को सहयोग प्रदान किये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन उज्जवल अम्बेश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज...

कासगंज, वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम गोइती में नींबु के वृक्ष का रोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के बाद उक्त उपलक्ष्य में बोलते हुए जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा अर्थात पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन सभी को करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण कार्य वृक्षों का है।इसलिए  अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि इसके लिए हमे विभिन्न अवसरों जैसे विभिन्न त्योहारों, जन्मदिन,जयन्ती, पुण्यतिथि इत्यादि के उपलक्ष्य में समय समय पर लाभदायक वृक्ष रोपित करते रहने चाहिए तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय, योगेश कुमार, अंकित पुंडरी,दीपक कुमार, राम सिंह, सुमित पाथरे ,किसनपाल ,राम सिंह, तारा चंद्र, कमल सिंह मुखिया, विनीत ठाकुर ,विशाल गुरहार ,पप्पू शाक्य,मोनू श्री वास्तव, राहुल गुरहार,प्रदीप साहू, शुभम शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद र...

कासगंज, ब्लॉक सोरों पर राज्य महिला आयोग करेंगी जनसुनवाई

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गये निर्देश के अनुपालन में  दिनांक 22.04.2022 को पंचम दिवस पर रोडवेज बस स्टेण्ड,  पर चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत ने बताया। कुल 56 रोडवेज चालकों व अन्य वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया हैं। जिसमें 04 चालकों को दृष्टि कम होने के कारण चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।स्टेशन प्रभारी के सहयोग से कोविड-19 के बचाव एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को अपनाने के लिए चालक एवं परिचालक यात्रियों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर ट्रैनर के माध्यम से जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों प्रति प्रशिक्षित किया गया। कलावती मेडिकल कॉलेज में सर्जरी एवं हड्डी रोग विभाग द्वारा मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों के लिऐ बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवान्स बेसिक लाइफ सपोर्ट से सम्बन्धित एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, वाहन स्वामिय...

कासगंज, पंचम दिवस पर कासगंज रोडवेज बस स्टेण्ड चला स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गये निर्देश के अनुपालन में  दिनांक 22.04.2022 को पंचम दिवस पर रोडवेज बस स्टेण्ड,  पर चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। ए०आर०टी०ओ० राजेश राजपूत ने बताया। कुल 56 रोडवेज चालकों व अन्य वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया हैं। जिसमें 04 चालकों को दृष्टि कम होने के कारण चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।स्टेशन प्रभारी के सहयोग से कोविड-19 के बचाव एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को अपनाने के लिए चालक एवं परिचालक यात्रियों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर ट्रैनर के माध्यम से जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों प्रति प्रशिक्षित किया गया। कलावती मेडिकल कॉलेज में सर्जरी एवं हड्डी रोग विभाग द्वारा मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्रों के लिऐ बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवान्स बेसिक लाइफ सपोर्ट से सम्बन्धित एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, वाहन स्वामियों को यह निर...

कासगंज, अब कोई नहीं होगा बाल विवाह,चाइल्डलाइन संस्था ने नाबालिग के विवाह पर लगायी रोक

Image
रिपोर्टर-फरमान अहमद कुरैशी सहावर (कासगंज) कासगंज जनपद में बीते गुरुबार की रात जिले में संचालित सामाजिक संस्था चाइल्डलाइन ने सहावर क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह पर रोक लगाई है। संस्था के सदस्यों ने बाल विवाह रचा रहे परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ा है। सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली के एक परिवार में 16 वर्षीय पुत्री का विवाह रचाया जा रहा था। सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। चाइल्ड लाइन को फोन पर जानकारी मिली टीम मौके पर पहुंची। विवाह रुकवाया गया। दस्तावेजों की पुष्टि की गई। जिनमें कन्या की ओर मात्र 16 वर्ष मिली। संस्था के डायरेक्टर ने बाल विवाह रचाने वाले कन्या एवं वर पक्ष दोनों ही परिवारों को चेतावनी देने के बाद उन्हें भविष्य में इस तरह की कार्यवाही न करने को कहा है।डायरेक्टर हरिओम वर्मा, प्रमोद कुमार काउंसलर, अनीता पाल, कमलेश कुमार, महेश कुमार तनु वर्मा, रेखा रानी मौजूद रहे। डायरेक्टर ने बताया कि यदि किसी ने बाल विवाह किया तो उसके के विरुद्ध बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। दुकानदार भी किसी भी बच्चे से बाल मजदूरी बाल उत्पीड़न कराते पाया गया,तो सख्त कार्यवाही की...